राकेश टिकैत पहुंचे ग्रेटर नोएडा, अब होगी आर-पार की लड़ाई, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

BIG BREAKING : राकेश टिकैत पहुंचे ग्रेटर नोएडा, अब होगी आर-पार की लड़ाई, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

राकेश टिकैत पहुंचे ग्रेटर नोएडा, अब होगी आर-पार की लड़ाई, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Tricity Today | राकेश टिकैत पहुंचे ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। राकेश टिकैत गौतमबुद्ध नगर के किसानों का समर्थन देने के लिए आए हैं। उनके साथ भारी संख्या में किसान नेता भी मौजूद है। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. गौतमबुद्ध नगर के किसानों के साथ मिलकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। ऐसे में पुलिस को अंदाजा लगने लगा है कि आंदोलन और भी ज्यादा उग्र हो गया है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है।
किसानों पर हावी हुई नोएडा पुलिस
नोएडा पुलिस के लिए आज काफी बड़ा दिन है। हजारों की संख्या में किसान नोएडा की तरफ से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। हाई कमान से आदेश आया है कि किसी भी हालत में किसानों को रोका जाए। इस आदेश के बाद सभी पुलिस अधिकारी सड़कों पर तैनात हो गए हैं। अब दिखाई देने लगा है कि किसानों पर पुलिस ज्यादा हावी हो गई है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि चिल्ला बॉर्डर पर अभी तक किसान पहुंच नहीं पाए हैं। उनको पहले ही अधिकारियों ने अलग-अलग स्थान को रोक दिया है। काफी किसानों को नजर बंद किया गया है और कुछ को हिरासत में लिया गया।

जिले में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट जारी
अपनी मांगों को लेकर किसान हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर दिल्ली संसद भवन की तरफ जाना चाहते हैं। इसके लिए काफी समय से प्लानिंग की जा रही थी। गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चला जा रहा था। जिसमें फैसला लिया गया कि गुरुवार 8 फरवरी 2024 को किसान इकट्ठा होकर दिल्ली जाएंगे। इस जानकारी के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी है। पुलिस का प्रयास है कि कोई भी किसान दिल्ली ना पहुंच पाए। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन किसानों में काफी महिलाओं की संख्या भी है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.