किसानों का उमड़ा जनसैलाब, इन मांगों को मनवाने पर अड़े

नोएडा अथॉरिटी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राकेश टिकैत : किसानों का उमड़ा जनसैलाब, इन मांगों को मनवाने पर अड़े

किसानों का उमड़ा जनसैलाब, इन मांगों को मनवाने पर अड़े

Tricity Today | नोएडा अथॉरिटी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राकेश टिकैत

Noida News : नोएडा अथॉरिटी पर किसान अपनी मांगों को लेकर करीब 15 दिनों से धरना दे रहे हैं। इस धरना को बल देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के समर्थन में खुद ट्रैक्टर चलाकर नोएडा अथॉरिटी पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान राकेश टिकैत के साथ उपस्थित रहे। किसानों की महापंचायत को देखते हुए नोएडा पुलिस सतर्क है। वहीं दूसरी तरफ टिकैत के स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता महामाया फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा गए थे। इस कारण नोएडा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार जमा हो गई। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नोएडा एक्सप्रेसवे का जाम खुलवाया। सीईओ के साथ होगी बैठक
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्राधिकरण के सीनियर अधिकारी ऑफिस के नीचे आ गए हैं। आज अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी के साथ राकेश टिकैत की बैठक होगी। किसानों की तरफ से 31 लोगों का प्रतिनिधि मंडल तैयार हुआ है। राकेश टिकैत सीईओ के सामने किसानों के मुद्दों को रखेंगे। आपको बता दें नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है। किसानों की मांग है कि गांवों की आबादी का निस्तारण किया जाए।
सुखबीर खलीफा ने कहा-
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा, "इस बार किसानों की दो मांग हैं। पहली, नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 81 गांवों के गांवों के सभी किसानों को वर्ष 1997 से 10 प्रतिशत के प्लॉट और 64.7 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। दूसरी मांग है कि सभी किसानों की आबादी का संपूर्ण निस्तारण होना चाहिए। जब तक यह दोनों मांग पूरी नहीं होती हैं, तब तक आंदोलन अनिश्चितकालीन तक चलता रहेगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.