कल नोएडा आएंगे रामनाथ कोविन्द, करेंगे यह खास काम

BIG BREAKING : कल नोएडा आएंगे रामनाथ कोविन्द, करेंगे यह खास काम

कल नोएडा आएंगे रामनाथ कोविन्द, करेंगे यह खास काम

Google Image | रामनाथ कोविन्द

NOIDA NEWS: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को नोएडा आएंगे। वह नोएडा में आयोजित एक पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह लगभग 2 घंटे नोएडा में रहेंगे। उनकी यात्रा के दौरान वह कुछ विशिष्ट स्थानों पर भी जाएंगे। इसके लेकर नोएडा पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैयारियां पूरी कर ली है।

क्या है पूरा कार्यक्रम 
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की यात्रा के दौरान वह नोएडा के सेक्टर-75 स्थित बुर्ज नोएडा पहुंचेंगे। बुर्ज नोएडा में ही पूर्व राष्ट्रपति पौधारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्हें लगभग 11:30 बजे नॉएडा से वापस रवाना होने की उम्मीद है। नोएडा पुलिस की तरफ से सभी उचित व्यवस्थाएं की गई हैं और भारी पुलिस बल की ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर लगा दी गई है। 

नोएडा के लोगों को मिलेगी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नोएडा के लोगों को पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने की अपील भी करेंगे। यह यात्रा नोएडा शहर के लिए बड़ी खुशखबरी है और इससे नोएडा के लोगों को न केवल पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। बल्कि, इससे उन्हें पर्यावरण और वन्य जीवन की संरक्षण की भी जानकारी मिलेगी।\

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.