निवासियों ने कहा- महागुन बिल्डर ने दिया धोखा, झूठ बोलकर बेचे फ्लैट्स, सुनाई दर्दभरी कहानी, Video

Noida News : निवासियों ने कहा- महागुन बिल्डर ने दिया धोखा, झूठ बोलकर बेचे फ्लैट्स, सुनाई दर्दभरी कहानी, Video

निवासियों ने कहा- महागुन बिल्डर ने दिया धोखा, झूठ बोलकर बेचे फ्लैट्स, सुनाई दर्दभरी कहानी, Video

Tricity Today | महागुन बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने किया हंगामा

Greater Noida West/Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट को समस्याओं का शहर कहा जाता है। जिसकी मुख्य वजह है कि यहां पर इतनी सोसाइटी नहीं है, जितना समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित महागुन मंत्र 2 हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा निकाला है। सैकड़ों की संख्या में निवासी खड़ा होकर महागुन बिल्डर के दफ्तर सेक्टर-63 पहुंचे और वहां पर नारेबाजी की दुख की। बात यह है कि उसके बावजूद भी निवासियों की समस्याओं को समाधान नहीं हुआ। सेक्टर-63 दफ्तर में किया हंगामा
सोसाइटी के निवासी शशांक रस्तोगी ने बताया कि शनिवार को गंगा और गायत्री टावर के सैकड़ों वासियों ने महागुन बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया है। काफी संख्या में सोसाइटी के निवासी महागुन बिल्डर के दफ्तर सेक्टर-63 में पहुंचे। वहां पर अपनी मांगों को लेकर सीएमडी धीरज जैन से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ना किसी बहाने से धीरज जैन उनसे मुलाकात नहीं करते हैं। बिल्डर का कोई भी प्रतिनिधि निवासियों की समस्याओं को नहीं सुनता है। जब शनिवार को काफी संख्या में निवासी बिल्डर के दफ्तर पहुंचे तो धीरज जैन ने मिलने से इंकार कर दिया। अब 5 जून को मिलने की बात कही है।

निवासियों ने सुनाया अपना दर्द
सोसायटी के लोगों का कहना है कि गायत्री टावर में अभी तक 510 में से केवल 150 फ्लैट बिल्डर के द्वारा निवासियों को सौंपे गए हैं। सोसाइटी के भीतर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बिजली-पानी से लेकर साफ-सफाई और अन्य समस्या सोसाइटी के भीतर हैं। स्विमिंग पूल की उचित व्यवस्था नहीं है। आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं। सोसाइटी की हालत जर्जर है। उसके बावजूद भी कोई ध्यान देने वाला नहीं है। निवासियों का कहना है कि वह अपनी जान जोखिम में डालकर सोसाइटी में रहते हैं।

निवासियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता
निवासियों ने महागुन बिल्डर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सारा पैसा लेने के बावजूद भी बिल्डर उनके घर की रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। बिल्डर ने निवासियों को झूठे सपने दिखाए और झूठे सपने के बल पर धोखा दिया है। निवासियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। सारा पैसा लेने के बावजूद भी लोगों को अपना हक नहीं मिल रहा है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.