आरएलडी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की खड़ी की फौज, नोएडा के मनोज चौधरी को दिया मौका

Lok Sabha Elections 2024 : आरएलडी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की खड़ी की फौज, नोएडा के मनोज चौधरी को दिया मौका

आरएलडी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की खड़ी की फौज, नोएडा के मनोज चौधरी को दिया मौका

Tricity Today | मनोज चौधरी

Noida News : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले राष्ट्रीय लोक दल ने आक्रामक रुख अख्तियार करने का फैसला ले लिया है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने 18 प्रवक्ताओं को मैदान में उतारा गया है। इसकी घोषणा आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने की है। इस सूची में नोएडा से मनोज चौधरी को जगह मिली है। मनोज चौधरी को प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

संगठन मजबूत करना होगा मजबूत : मनोज चौधरी
सेक्टर-5 गांव के मूल निवासी हरौला में रहने वाले मनोज चौधरी लंबे समय से आरएलडी से जुड़े है और सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी वह आरएलडी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। मनोज भाटी ने ने ट्राइसिटी टुडे से बात करते हुए बताया कि पार्टी का पक्ष मजबूती के साथ राष्ट्रीय चैनल पर रखूंगा। पार्टी की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को अधिक से अधिक सीट मिले, इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी
मनोज भाटी ने कहा, “पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। मेरे जैसे सामान्य किसान के बेटे को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आजीवन आभारी रहूंगा।" उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों को चुनाव जीता कर सदन में भेजने पर काम किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.