Google Image | Symbloice
Noida News : स्कूली बच्चों की गर्मी की छुट्टी पड़ चुकी है। इन बच्चों के लिए यूपी रोडवेज की तरफ से पिकनिक सेवा शुरू की गई है। रोडवेज की तरफ से 40 बसों को इस काम में लगाया गया है। रोडवेज द्वारा चार रूट तय किए गए हैं। नोएडा में बुधवार सुबह यह सेवा शुरू की गई है। पहले दिन तेज गर्मी के चलते यात्रियों की संख्या कम रही है। अधिकारियों का मानना है कि गर्मी कम होने पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।