बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

नोएडा में व्यापारी से 38 लाख लूटे : बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Tricity Today | BIG BREAKING

Noida News : दिल्ली नांगलोई के व्यापारी के साथ लाखों रुपए की लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद सीमा विवाद में थाना फेस 2 और सेक्टर 142 थाना पुलिस उलझी हुई है। 

यह है पूरा मामला
सेंट्रल नोएडा में मंगलवार को दिल्ली नांगलोई के एक व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 38 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। इस बीच थाना फेस 2 और सेक्टर 142 थाना की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। 

अभी तक नहीं आया पुलिस का कोई बयान
घटना के बाद अभी तक पुलिस अधिकारियों का बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है की सीमा विवाद सुलझाने के बाद ही किसी अधिकारी का बयान सामने आ सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.