लेकिन बिना जलवा दिखाए ही वापस लौटना पड़ा, जानिए पूरा मामला

सपना चौधरी आईं नोएडा, लेकिन बिना जलवा दिखाए ही वापस लौटना पड़ा, जानिए पूरा मामला

लेकिन बिना जलवा दिखाए ही वापस लौटना पड़ा, जानिए पूरा मामला

Google Image | Sapna Chaudhary

बीती रात को मशहूर डांसर और हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी नोएडा आई थी। लेकिन धारा-144 लागू होने के कारण उनको डांस किये बिना ही वापस लौटना पड़ा है। ऐसे में सपना चौधरी के फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे आयोजित कार्यक्रम को बंद करवा दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-127 में स्थित पोलो रिट्रीट में एक कार्यक्रम का आयोजन बीती रात को हो रहा था। लेकिन कार्यक्रम आयोजित करने वालों के पास धारा-144 लागू होने के बावजूद भी कोई प्रशासिन और पुलिस की अनुमति नहीं थी। सपना चौधरी डांस करने के लिए कार्यक्रम में पहुंची। सपना चौधरी को देखकर उनके फैंस खुश हो गए। वह सपना चौधरी के ठुमको को देखने के लिए नजरें लगाए बैठे थे, लेकिन इतने में पुलिस आ गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आर्किस्ट इवेंट क्रिकेट लीग से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन अनुमति पत्र नहीं होने के कारण पुलिस ने तुंरत कार्यक्रम को बंद करवाया। इस दौरान सपना ठुमको के फैंस को निराशा भी हुई। सपना ठुमको बिना अपना जलवा दिखाए ही वापस चली गई। इस कार्यक्रम में नवराज हंस और अजय हुड्डा भी शामिल होते। लेकिन पुलिस द्वारा कार्यक्रम को बंद होने के बाद सभी लोगा वहां से चले गए।

पुलिस का कहना है कि, इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल होने थे। लेकिन कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश में जिले में एक बार फिर धारा 144 लगा दी गई है। इसलिए इस कार्यक्रम को बंद करना पड़ा है। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन करने वाली कंपनी के पास कोई भ अनुमति पत्र नहीं था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.