एमिटी यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, विद्वानों ने साझा किए विचार

Noida News : एमिटी यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, विद्वानों ने साझा किए विचार

एमिटी यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, विद्वानों ने साझा किए विचार

Tricity Today | एमिटी यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Noida News : एमिटी विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय समाज शास्त्रीय परिषद् के थीमैटिक ग्रुप 3, जीन मोनेट ऐस प्रोजेक्ट्स इरास्मस कार्यक्रम और यूरोपीय अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सहयोग से 'सामाजिक और राजनीतिक संस्थाएं, मानवाधिकार और वैश्विक न्याय : भारत और यूरोप के परिप्रेक्ष्य' में अंतर्राष्टीय सम्मलेन का आयोजन किया गया। 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित सम्मेलन के लिए आर्थिक मदद जीन मोनेट ऐस प्रोजेक्ट्स इरास्मस की ओर से दी गई।

इन विद्वानों ने साझा किए विचार
सम्मलेन के मुख्य वक्ताओं में एमिटी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर बलविंदर शुक्ला, एमिटी सामाजिक विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रोफेसर निरुपमा प्रकाश, अंतराष्ट्रीय समाजशास्त्र परिषद के थीमैटिक ग्रुप 3 के उपाध्यक्ष प्रोफेसर भूप सिंह गौर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मैत्री चौधरी, भारत के प्रसिद्ध समाजशास्त्री और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आनंद कुमार और प्रोफेसर शीतल शर्मा आदि शामिल रहे। वक्ताओं ने मानवाधिकार और वैश्विक न्याय से संबंधित विषयों पर विचारों को प्राध्यापकों और छात्रों के साथ साझा किया।

प्रोफेसर श्रुति ने जताया अतिथियों का आभार
सम्मेलन का उद्देश्य भारत और यूरोप के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक और राजनीतिक संस्थानों, मानवाधिकारों और वैश्विक न्याय के बीच जटिल परस्पर क्रिया का पता लगाना है। यह समझने पर ध्यान केंद्रित किया गया कि वैश्वीकरण के युग में ये क्षेत्र विविध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक संदर्भों और सामाजिक परिवर्तन के सामने सामाजिक समानता, समावेशिता, मानवाधिकार संरक्षण और वैश्विक न्याय के मुद्दों को कैसे संबोधित करते हैं। सम्मलेन की संयोजक प्रोफेसर श्रुति सिंह अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इन्होंने निभाई अहम भूमिका
 सम्मलेन का संचालन डॉक्टर संजना शर्मा ने किया। सम्मलेन को सफल बनाने में डॉ. अवनीश पटेल, डॉ. मयंक तोमर, डॉ. रेवा सिंह, डॉ. भार्गवी, डॉ. सूरज, निहालराज, शर्लिन, गुनीता, अभिज्ञान, विराट, राहुल, गौरव, प्रियानुज, शुभम, नैतिक, अंजलि, अनीशा, लिशा, आयुषी, गरिमा, अरीशा, शर्लिन बहल, देबोनीता, सुवाश्री, वान्या, नीलांक्षा, जिज्ञा आदि ने भूमिका निभाई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.