नोएडा जिला अस्पताल में ट्रांसजेंडर के लिए खुला अलग काउंटर, मिलेंगी सभी सुविधाएं

अच्छी खबर : नोएडा जिला अस्पताल में ट्रांसजेंडर के लिए खुला अलग काउंटर, मिलेंगी सभी सुविधाएं

नोएडा जिला अस्पताल में ट्रांसजेंडर के लिए खुला अलग काउंटर, मिलेंगी सभी सुविधाएं

Google Image | Symbloic

Noida News : अब स्थित जिला अस्पताल में ट्रांसजेंडर को अलग से सुविधा दी जाएगी। इसकी शुरुआत गुरुवार को हो गई है। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-39 में स्थित जिला अस्पताल में ट्रांसजेंडर के लिए अलग से काउंटर शुरू किया गया है। यह शुरुआत एक सामाजिक संस्था की पहल पर हुई है। 

ट्रांसजेंडर समाज को मान सम्मान मिलेगा
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि सामाजिक संस्था बसेरा की पहल पर जिला अस्पताल में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अलग से काउंटर शुरू किया गया है। इससे ट्रांसजेंडर समाज को मान सम्मान मिलेगा। उपचार में उन्हें किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

अब आम लाइन में नहीं लगना होगा
बसेरा के सचिव रिजवान ने बताया कि इससे ट्रांसजेंडर को इलाज की लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि धीरे-धीरे करके ट्रांसजेंडर के लिए और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। अभी तक ट्रांसजेंडरों को सभी के बीच लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.