दिल्ली में 15 दिसंबर के बाद शुरू होगी कड़ाके की ठंड, हो जाइये सावधान

Delhi NCR Weather Update : दिल्ली में 15 दिसंबर के बाद शुरू होगी कड़ाके की ठंड, हो जाइये सावधान

दिल्ली में 15 दिसंबर के बाद शुरू होगी कड़ाके की ठंड, हो जाइये सावधान

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : दिसंबर का पहला हफ्ता गुजर चुका है। दिल्ली में अभी तक ज्यादा ठंड नहीं पड़ी है। दिसंबर महीने में भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। सिर्फ सुबह शाम की ठंड महसूस हो रही है। दिल्ली में लगभग 8 साल के बाद दिसंबर में ऐसा मौसम देखने को मिला है। लेकिन, दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद तापमान 6 डिग्री तक नीचे जा सकता है। लोगों को 15 दिसंबर के बाद दिन में भी कपकंपी का एहसास हो सकता है।

शुक्रवार के मौसम का हाल
शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर का मौसम सामान्य रहने वाला है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को ठंड महसूस नहीं होने देगी। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन लगभग यही तापमान देखने को मिलेगा। 15 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने की संभावना है। उसके बाद लोगों को धूप सुहानी लगेगी।

आज का एक्यूआई
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण कम ना होने की कसम खा ली है। बढ़ते प्रदूषण ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत और निजी कामों पर असर पड़ रहा है। लोग खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में एक्यूआई 320 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में 265, गुरुग्राम में 235, गाजियाबाद में 284, नोएडा में 279 एक्यूआई दर्ज किया गया।

20 दिसंबर तक ठंड का अनुमान
स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में 20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा सकता है। 9 से 13 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23 से 25 और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा होने का अनुमान जताया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.