पंखुड़ी पाठक के लिए वोट मांगने नोएडा पहुंचे शशि थरूर, कहा- शहर की बेटी ही कर सकती है समस्याओं का समाधान

NOIDA BREAKING : पंखुड़ी पाठक के लिए वोट मांगने नोएडा पहुंचे शशि थरूर, कहा- शहर की बेटी ही कर सकती है समस्याओं का समाधान

पंखुड़ी पाठक के लिए वोट मांगने नोएडा पहुंचे शशि थरूर, कहा- शहर की बेटी ही कर सकती है समस्याओं का समाधान

Tricity Today | प्रचार-प्रसार

Noida News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर मंगलवार को नोएडा पहुंचे हैं। शशि थरूर नोएडा में कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने शशि थरूर का नोएडा में जोरदार स्वागत किया। नोएडा में पंखुड़ी पाठक के लिए वोट मांगते हुए और प्रचार प्रसार करते हुए शशि थरूर ने कहा, "नोएडा विधानसभा से कांग्रेस ने सबसे पढ़ा-लिखा उम्मीदवार खड़ा किया है। पंखुड़ी पाठक नोएडा की बेटी है, इसलिए वह नोएडा की हर समस्या को बखूबी से जानती हैं। अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नोएडा के विकास कार्य के लिए कुछ नहीं किया है। सभी लोग प्राधिकरण के कार्यों को अपना बता रहे हैं, लेकिन जो नोएडा का विकास पंखुड़ी पाठक कर सकती हैं, वह विकास कार्यो और कोई उम्मीदवार नहीं कर सकता।

प्रियंका गांधी और सचिन पायलट भी नोएडा पहुंचे
शशि थरूर ने बताया कि पंखुड़ी पाठक नोएडा में ग्रामीण और सेक्टरों में रहने वाले हर व्यक्ति की समस्या को समझा है। अगर नोएडा को विकास की गति प्रदान करनी है तो पंखुड़ी पाठक को चुनना होगा। आपको बता दें कि नोएडा में शशि थरूर से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आ चुकी हैं। प्रियंका गांधी के अलावा सचिन पायलट और भूपेश बघेल भी पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार-प्रसार करने नोएडा आ चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.