सेक्टर-82 की प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में श्री सतचंडी महायज्ञ, तैयारियों पर हुई चर्चा

Noida News : सेक्टर-82 की प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में श्री सतचंडी महायज्ञ, तैयारियों पर हुई चर्चा

सेक्टर-82 की प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में श्री सतचंडी महायज्ञ, तैयारियों पर हुई चर्चा

Tricity Today | प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में श्री सतचंडी महायज्ञ

Noida News : नवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर-82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में श्री सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बोधगया मठ के महंत रमेश गिरि जी महाराज  के सानिध्य में 15 से 23 अक्टूबर तक यज्ञ होगा। 24 अक्टूबर को भंडारा होगा। 

यज्ञ की तैयारियों पर हुई चर्चा
मंदिर परिसर में महंत ओम भारती महाराज के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। उसमें सतचंडी महायज्ञ की तैयारियों पर चर्चा कर गई। आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेन्द्र दुबे ने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। पूजन प्रतिदिन प्रातः 7 से 8 बजे तक होगा। यज्ञ का समय प्रातः 8 से 9 बजे तक रहेगा। यज्ञाचार्य पंडित सुमित तिवारी की देखरेख में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ किया जाएगा। 

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर देवेंद्र गुप्ता, बब्लू चौहान, मनोज गोयल, सुशील पाल, रवि राघव, अखिल पांडे, विकास भारती, उपेंद्र तिवारी, पंकज जी, मनोहर शास्त्री, शिववृत तिवारी, संजय पांडे, गोरेलाल, उत्तम चंद्रा, विनोद चौहान, रंजीत पटेल सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.