नोएडा में स्मृति ईरानी ने किया योग, शहर वासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

World Yoga Day : नोएडा में स्मृति ईरानी ने किया योग, शहर वासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नोएडा में स्मृति ईरानी ने किया योग, शहर वासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Tricity Today | नोएडा में स्मृति ईरानी ने किया योग

Noida News : आज दुनियाभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narandra Modi) ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस मनाएंगे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने नोएडा के इंडोर स्टेडियम में योग किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, कई अन्य जनप्रतिनिधि और नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन, भारत विकास परिषद और नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी और आम लोग शामिल हुए। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी योग के लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम गुरुग्राम पहुंचे।

देश के लिए गर्व की बात : स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि "योग हमारे देश की परंपरा है। यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज दुनिया के 192 देश योग कार्यक्रम कर रहे हैं, दुनिया हमारे देश की परंपरा को अपना रही है। योग करने से शक्ति मिलती है। इसलिए योग के महत्व को समझे और योगा को जीवन का हिस्सा बनाएं।" उन्होंने आगे कहा, “हमारी आर्थिक संभावनाओं के पुनरुत्थान को देखना सभी भारतीयों के लिए न सिर्फ गर्व की बात है। बल्कि भारत का अब सांस्कृतिक रूप से दुनिया भर में प्रभाव भी है। दुनिया न सिर्फ निवेश के अवसरों के लिए बल्कि एक विशाल वैश्विक व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी भारत की ओर देखती है। पीएम मोदी की अगुवाई में योग पूरे देश में फैला हैं।”

यह लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर आरोग्यम रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक महर्षि डा. राजेश योगी, यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कुशल पाल, भारत विकास परिषद युवा के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.