नोएडा इंडोर स्टेडियम में आएंगी स्मृति ईरानी, महेश शर्मा बोले- योगा का समझे महत्व  

World Yoga Day : नोएडा इंडोर स्टेडियम में आएंगी स्मृति ईरानी, महेश शर्मा बोले- योगा का समझे महत्व  

नोएडा इंडोर स्टेडियम में आएंगी स्मृति ईरानी, महेश शर्मा बोले- योगा का समझे महत्व  

Tricity Today | नोएडा इंटरप्रीन्योर्स एसोसिएशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद महेश शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, एनईए अध्यक्ष विपिन मलहन और नोएडा भाजपा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता शामिल हुए हैं।

Noida News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चलेगी। कार्यक्रम क तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इसके उपलक्ष में सोमवार को एनईए भवन सेक्टर-6 में एक प्रेस वार्ता रखी गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 21 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक नोएडा इनडोर स्टेडियम में करीब 5 हजार लोग एक साथ योग करेंगे।
निशुल्क टी-शर्ट और जलपान की व्यवस्था
एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि महर्षि डा.राजेश योगी के मार्ग दर्शन में योग किया जाएगा। मल्हन ने जनता से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित 21 तारीख को सुबह 7 बजे इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर विशाल योगा दिवस को सफल बनाएं। मल्हन ने बताया कि योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभगियों को निशुल्क टी-शर्ट और उनके लिए जल-पान की व्यवस्था भी की गई है।
 
योग भारतीय संस्कृति की पहचान : सांसद
सांसद महेश शर्मा ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। विश्व के 164 देश 21 जून को योग दिवस मनाते हैं। योग करने से शक्ति मिलती है। इसलिए योग के महत्व को समझे और योगा को जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही महेश शर्मा ने बताया इस योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेगी।

“विश्व ने योग को सराहा”
संस्थापक आरोग्यम रिसर्च फाउंडेशन महर्षि डा.राजेश योगी ने बताया कि प्रोटोकोल के तहत योग (सरल अभ्यास) कराए जाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए, इस योग दिवस के आयोजन को विश्व ने सराहा है। इसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.