मामूरा में सांप के काटने से परिवार में हड़कंप, अस्पताल में इलाज जारी

नोएडा न्यूज : मामूरा में सांप के काटने से परिवार में हड़कंप, अस्पताल में इलाज जारी

मामूरा में सांप के काटने से परिवार में हड़कंप, अस्पताल में इलाज जारी

Google Image | Symbolic Image

Noida News : नोएडा के मामूरा में मंगलवार रात एक दंपती को एक सांप ने डस लिया। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद दोनों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपती के घर के पास झाड़ियां और गंदगी हैं। 

सोते समय सांप ने डसा
जानकारी के अनुसार, मामूरा में रहने वाले 51 वर्षीय देवेन्द्र और उनकी पत्नी को रात सोते समय सांप ने डस लिया। जिसके कारण दोनो की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि अस्पताल पहुंचने पर दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था और दोनो बेहोश हो गए थे। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर है और उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यकता थी। अस्पताल में उनके इलाज का कार्य जारी है। 

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती 
मामले की जानकारी होने पर रिश्तेदार भी पहुंचे। वहीं लोग भी इस घटना को लेकर दंग हैं और सांप के हमले के कारणों की चर्चा कर रहे हैं। उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि आसपास के झाड़ियों में सांपों का मौजूद रहना खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि दंपती का इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने भी इस मामले में सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है, ताकि ऐसी घटनाएं फिर से न हों। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.