पहाड़ों में हो रही बर्फबारी लाएगी दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड

बदल गया मौसम : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी लाएगी दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी लाएगी दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड

Tricity Today | Weather Update

Noida : दिल्ली एनसीआर वाले सावधान हो जाइए, क्योंकि दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ले वाली है। पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। सोमवार और मंगलवार से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फ पड़ रही है। पहाड़ बर्फ की चादर से ढक गए हैं। पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इससे साफ पता लगता है कि जल्दी ही इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं मौसम में बदलाव ला सकती हैं। अब दिल्ली में तापमान में गिरावट आने वाली है।

खत्म होने वाला है ठंड का इंतजार
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान साफ रहने वाला है। आज हल्की धूप खिलेगी। आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शाम के समय बादल छाए रहने की संभावना जताई है। गुरुवार से कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगेगी। अगले हफ्ते से दिल्ली में बिस्तर से न निकलने वाली ठंड पड़ने वाली है।

जानें एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हालत में है। अस्थमा और सांस संबंधी रोगियों को सांस लेते समय कठिनाई हो सकती है। अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर ना निकलें। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई 355, गाजियाबाद में 295, फरीदाबाद में 278, गुरुग्राम में 279 और नोएडा में एक्यूआई 337 दर्ज किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.