सपा ने महेंद्र यादव को ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया, हुआ जोरदार स्वागत

नोएडा सपा ने महेंद्र यादव को ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया, हुआ जोरदार स्वागत

सपा ने महेंद्र यादव को ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया, हुआ जोरदार स्वागत

Tricity Today | नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी सपा नोएडा ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र यादव का शहर आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएनडी फ्लाईओवर पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

नोएडा के सर्फाबाद गांव निवासी महेंद्र यादव कई वर्षों से समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्हें अब नोएडा ग्रामीण का अध्यक्ष की जिम्मेदारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी है। महेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान रखा जाएगा। एक्टिव मेंबर को कार्यकारिणी में जगह भी दी जाएगी।

सपा के कार्यकर्ता रहे उपस्थित
समाजवादी पार्टी के नोएडा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव के स्वागत में राघवेंद्र दूबे, देवेंद्र रवाना, भरत प्रधान, राकेश यादव, अनिल पंडित,सूबे यादव, बबलू चौहान, देवेंद्र गुर्जर,तुषार पंडित, साहिल खान, बिल्लू यादव, कुलदीप यादव, मोहीत पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.