टेंपो-ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ARTO के बीच वार्ता विफल, पुलिस पर जबरन गिरफ्तारी का आरोप

नोएडा से बड़ी खबर : टेंपो-ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ARTO के बीच वार्ता विफल, पुलिस पर जबरन गिरफ्तारी का आरोप

टेंपो-ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ARTO के बीच वार्ता विफल, पुलिस पर जबरन गिरफ्तारी का आरोप

Tricity Today | टेंपो-ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ARTO के बीच वार्ता

Noida News : नोएडा टेंपो ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ARTO (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) के बीच आज ओवरलोडिंग और अन्य मुद्दों पर वार्ता विफल हो गई। एसोसिएशन लंबे समय से ओवरलोडिंग के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठा रहा था। आज की वार्ता के दौरान, एसोसिएशन ने वैध यातायात चालन, ओवरलोडिंग बंद करने और औद्योगिक क्षेत्र में नो एंट्री समाप्त करने जैसी प्रमुख मांगें रखीं, लेकिन इन पर कोई सहमति नहीं बन सकी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपत यादव ने बताया कि वार्ता विफल होने के बाद वे अपने संगठन के कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में अपने सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे थे, तभी नोएडा पुलिस के कुछ अधिकारी वहां पहुंचे। यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें जबरन गिरफ्तार करने की कोशिश की गई। हालांकि, वे अपने संगठन के पदाधिकारियों की मदद से वहां से निकलने में सफल रहे।

रामपत यादव ने आगे बताया कि वे पुलिस के इस रवैये के खिलाफ 156/3 के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे और पहले से ही इलाहाबाद हाई कोर्ट में ओवरलोडिंग के खिलाफ PIL दाखिल की जा चुकी है। 

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नोएडा पुलिस के इस रवैये को तानाशाही करार देते हुए कहा कि वे अपनी पूर्व घोषित महापंचायत 27 अगस्त को करेंगे। यादव ने कहा, "हमारी महापंचायत शांतिपूर्ण रहेगी, लेकिन हम अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।"

इस घटनाक्रम ने नोएडा में ट्रांसपोर्टरों और प्रशासन के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। आगामी महापंचायत के मद्देनजर क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील हो सकती है, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय साबित हो सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.