इस हफ्ते से गिरेगा तापमान, कुछ जगहों पर ओले गिरने का अलर्ट

दिल्ली में 8 डिग्री पहुंचा पारा : इस हफ्ते से गिरेगा तापमान, कुछ जगहों पर ओले गिरने का अलर्ट

इस हफ्ते से गिरेगा तापमान, कुछ जगहों पर ओले गिरने का अलर्ट

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : दिल्ली एनसीआर में दिसंबर के 10 दिन बीत चुके हैं। लेकिन, ठंड ने अभी तक अपना रंग नहीं दिखाया है। जहां दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती थी, अबकी बार लोगों ने जैकेट तक नहीं निकाली है। हालांकि, बीते रविवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। रविवार से हवाओं की गति तेज होने के कारण मौसम में कुछ बदलाव देखा जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब दिल्ली में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने भी ऐसी ही भविष्यवाणी की है।

अब ठंड सताने को तैयार
राजधानी दिल्ली में दिसंबर के पहले हफ्ते तक मौसम सामान्य ही रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 दिसंबर के बाद ठिठुरन शुरू हो जाएगी। लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, बताया जा रहा है कि दिल्ली में सुबह धुंध और कोहरा छाए रहने से यातायात पर असर पड़ने की संभावना है।

जानें सोमवार का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 314 दर्ज किया गया है। यह बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली की आबोहवा में कोई सुधार नहीं है। दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में भी दर्ज किया गया है। बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 50 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है।

इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 दिसंबर से पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार की रात को श्रीनगर में पारा शून्य से चार डिग्री नीचे चला गया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में घने कोहरे और विजिबिलिटी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.