इस वीकेंड पारा 40 तक पहुंचने के आसार, पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में वक्री हुए सूर्यदेव : इस वीकेंड पारा 40 तक पहुंचने के आसार, पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

इस वीकेंड पारा 40 तक पहुंचने के आसार, पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अच्छी ख़बर नहीं है। यह वीकेंड झुलसाने वाली गर्मी की भेंट चढ़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह की शुरुआत भी तपती-जलती गर्मी के साथ होगी। अगले सप्ताह के सोमवार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। मंगलवार से गिरावट शुरू होगी। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

इस वीकेंड रहेगी झुलसती गर्मी
बारिश के कारण मार्च का महीना अच्छा बीत गया। अप्रैल के 10 दिन भी कोई ख़ास गर्मी नहीं रही। लेकिन अब मौसम तेजी से गर्म होने वाला है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की तेजी दर्ज की गई। बुधवार भी गर्म है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। अब अगले दो-तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 15 अप्रैल से 31 मई के बीच लू चलेंगी। यह वीकेंड भीषण गर्मी में रहेगा। गुरुवार को तापमान 38 डिग्री और शुक्रवार को 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार और रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह सोमवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। मंगलवार से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। पारा कई दिन लिए 3 डिग्री तक गिरेगा।

राजस्थानी हवाओं ने प्रदूषण और गर्मी बढ़ाई
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से आ रहीं सूखी और धूल भरी हवाओं ने वायु की गुणवत्ता को 'खराब' श्रेणी में ला दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस साल का अधिकतम है। इससे पहले सोमवार को पारा 34.9 डिग्री तक पहुंचा था। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। मंगलवार को यह 11.6 डिग्री रहा था। जबकि एक दिन पहले 15.7 डिग्री दर्ज किया गया था। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "तापमान में धीरे-धीरे तेजी आएगी। यह अच्छी बात है। अगले तीन दिन में यह 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।" बुधवार को तापमान 18 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार तक वायु गुणवत्ता भी खराब रह सकती है।"

बदलता मौसम आपको कर सकता है बीमार
वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों के बीमार होने की आंशका बढ़ जाती है। इस समय बुखार, खासी और अन्य बीमारियों हो रही है। डॉक्टरों के क्लिनिक और अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है। काफी अस्पतालों में बेड्स भरे हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.