पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा तापमान, जानें दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा तापमान, जानें दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरेगा तापमान, जानें दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

Tricity Today | Weather Update

Noida : दिल्ली में रात को ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में शुक्रवार को 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। जो जम्मू कश्मीर के तापमान से भी कम था। लोगों को सुबह शाम ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही है। दिल्ली में सुबह सैर करने वालों को ज्यादा ठंड महसूस हो रही है, क्योंकि पांच या छह बजे के करीब धूप नहीं निकलती है। जिससे लोगों को उस समय ठंड लगती है। सुबह होते होते धूप निकल आती है, जिससे तापमान बढ़ जाता है। जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जिसका असर दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के समय रोज की तरह कोहरा देखने को मिला। सुबह खिली धूप ठंड के एहसास से दूर ले जा रही है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है। शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया था, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

अभी प्रदूषण करेगा परेशान
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के कारण लोग साफ हवा में सांस लेना भूल गए हैं। प्रदूषण के कारण लोगों को फेफड़ों सबंधी बीमारियों ने घेर रखा है। 18 दिसंबर तक प्रदूषण में कोई सुधार नहीं होगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण से 19 दिसबंर के बाद थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है। रविवार को दिल्ली में एक्यूआई 354 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में 318, गुरुग्राम में 284, गाजियाबाद में 316, नोएडा में 330 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

ठंड में रहें सावधान
जो लोग सुबह जल्दी घर से निकलते हैं और रात को देर से घर लौटते हैं, उन्हें ठंड को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा पड़ रही है। इसलिए लोगों को गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलना चाहिए। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे दिल्ली एनसीआर में और अधिक ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों से ठंडी हवाएं ज्यादा ठंड का एहसास कराएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.