मजे के साथ सेहत को भी मिलेंगे जबरदस्त फायदे

ठंडाई के बिना अधूरी होली : मजे के साथ सेहत को भी मिलेंगे जबरदस्त फायदे

मजे के साथ सेहत को भी मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Google Image | symbolic image

Holi 2024 : होली भारत में एक प्रमुख रंगों का त्योहार है, जो रंगों के खेल और धमाल से भरा होता है। इस त्योहार में लोग एक-दूसरे पर रंग फेकते हैं, प्यार और खुशी का इजहार करते हैं। होली का त्योहार ठंडाई के बिना पूरा नहीं माना जाता है। खास व्यंजनों के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। होली के अपने कुछ अलग और खास व्यंजन होते हैं। होली पर सर्व की जाने वाली ठंडाई ना सिर्फ मुंह का स्वाद अच्छा बनाती है, बल्कि सेहत को भी कई गजब के फायदे पहुंचाती है। ठंडाई पीने से शरीर ना सिर्फ फ्रेश फील करता है। बल्कि व्यक्ति की इम्यूनिटी भी स्ट्रांग बनती है। आइए जानते हैं होली स्पेशल ठंडाई पीने से सेहत को मिलते हैं क्या हेल्थ बेनिफिट्स।

एनर्जी देती है ठंडाई
होली के आते-आते हल्की गर्मी शुरू हो जाती है। गर्मी के कारण आप हमेशा थकान-थकान महसूस करते हैं। इसलिए हमें एक ऐसे ड्रिंक्स की आवश्यकता होती है, जो हमें तुरंत ऊर्जा दे और पूरे दिन एक्टिव रखे। ठंडाई में बादाम, काजू और तरबूज के बीज होते हैं जो नेचुरल एनर्जाइज़र हैं, जो आपको एनर्जी देने के साथ पूरे दिन एक्टिव रखते हैं। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी बचा रहता है।

पाचन में सहायक
गर्मी में काफी लोगों को पाचन की समस्या होती है। अगर आप भी गैस, कब्जियत से परेशान हैं तो ठंडाई से बेहतर कुछ भी नहीं है। ठंडाई में खसखस, सौंफ, गुलाब की पंखुड़ियांऔर मेवे जैसे तत्व होते हैं जो किसी न किसी तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ठंडाई में मेवे कैल्शियम, वसा, प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं, जो भोजन को पचाने और कब्ज जैसी समस्याओं को रोकने में आपकी मदद करते हैं।  सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग गुण होते हैं जो गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करते हैं। आमतौर पर ठंडाई में इस्तेमाल होने वाली गुलाब की पंखुड़ियां पेट में ठंडक पहुंचाती हैं। 

ठंडाई फॉर मेमोरी बूस्टिंग
ठंडाई बनाने में मेवे का इस्तेमाल किया जाता है।  मेवे विटामिन और मिनिरल से भरपूर होते हैं, जो हमारे मस्तिष्क के लिए अच्छे होते हैं। मेवे हमारे मेमोरी को बूस्टअप करते हैं।  ठंडाई में प्रोटीन, ओमेगा 3, विटामिन और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन पेय बनाते हैं। नियमित रूप से ठंडाई पीने से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.