साल के अंतिम दिन 'मन की बात', मोदी ने बताया- कैसे रखें शरीर का ख्याल

Noida News : साल के अंतिम दिन 'मन की बात', मोदी ने बताया- कैसे रखें शरीर का ख्याल

साल के अंतिम दिन 'मन की बात', मोदी ने बताया- कैसे रखें शरीर का ख्याल

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) का आज 108वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इसका प्रसारण आकाशवाणी सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर हुआ। ये मौजूदा साल की आखिरी 'मन की बात' है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह 'मन की बात' सुनने की व्यवस्था की थी। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के कैंप कार्यालय पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, प्रदेश करिकारिणी सदस्य राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।

108 के सनातनी महत्व से शुरुआत 
मन की बात के 108वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 108 के सनातनी महत्व को समझाते हुए मन की बात आरंभ की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पारित हुआ। इसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से जनमानस ने उन्हें अपने संदेशों के माध्यम से भारत को पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बधाई दी है। मोदी ने नाटु नाटु को मिले ऑस्कर, खेल जगत मे भारतीयों के बढ़ते प्रभाव और मेरी माटी मेरा देश अभियान की सफलता के लिए देशवासियों की सराहना की।

फिट इंडिया अभियान
मोदी ने भारत के सामर्थ्य की सराहना करते हुए सभी को एक साथ भारत के विकास में जुट जाने का संदेश दिया। उन्होंने विकसित भारत के साथ-साथ युवाओं को फिट इंडिया अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। नमो एप के माध्यम से मिले सुझावों की भी सराहना की। मोदी ने बताया कि साल 2023 को मिलेट भोजन के रूप मे विश्वभर में जाना गया। हमें मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। इस दिशा में कार्य कर रहे अनेक स्टार्टअप का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री युवा मोर्चा अनुज शर्मा, नवीन मिश्रा, अर्पित मिश्रा, जितेंद्र सिंह तोमर, प्रवीण चौहान, सत्यम सिंह, सुमित शर्मा, अनिल मास्टर, अशोक यादव, बलराज यादव, भगवत दयाल शर्मा, धर्मवीर शर्मा, रोहित शर्मा, सौरभ यादव, विपिन यादव, दीपक शर्मा, प्रेमराज, गिरीश, शिवचरण फौजी, ऋषि तोमर, कपिल धारीवाल, उत्कर्ष मिश्रा, वरुण यादव, विकी दास, रवि वाल्मीकि, किशन बेनीवाल और पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.