द ग्रेट खली की दमदार एंट्री, नोएडा में यमुना योद्धा टीम का हौसला बढ़ाया 

UP Kabaddi League : द ग्रेट खली की दमदार एंट्री, नोएडा में यमुना योद्धा टीम का हौसला बढ़ाया 

द ग्रेट खली की दमदार एंट्री, नोएडा में यमुना योद्धा टीम का हौसला बढ़ाया 

Tricity Today | द ग्रेट खली और यमुना योद्धा टीम मालिक राहुल शर्मा।

Noida News : यूपी कबड्डी लीग (UP Kabaddi League) 11 से 25 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम (Noida Indoor Stadium) में खेली जाएगी। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। बुधवार को खेल जगत के दिग्गज पहलवान और डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार द ग्रेट खली नोएडा स्थित एक होटल में पहुंचे। इस दौरान द ग्रेट खली ने यूपीकेएल की टीम यमुना योद्धा से मुलाकात की। यमुना योद्धा टीम के मालिक राहुल शर्मा ने कहा कि महानायक द ग्रेट खली की उपस्थिति से यमुना योद्धा टीम को निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी। साथ ही प्रशंसकों में भी उत्साह रहेगा।

यमुना योद्धा टीम सिखाएंगे गुर: द ग्रेट खली
द ग्रेट खली ने कहा कि वह पूरी लीग के दौरान यमुना योद्धा टीम के कैंप से जुड़े रहेंगे और अपने अनुभव के आधार पर खिलाड़ियों को जीत के लिए मनोवैज्ञानिक तौर पर तैयार करेंगे। उन्होंने विनय तेवतिया को अपना पसंदीदा कबड्डी खिलाड़ी बताया, जो यमुना योद्धा टीम का हिस्सा हैं। खली ने यमुना योद्धा टीम के मालिक राहुल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि इस पहले सीजन में यूपीकेएल लीग में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक खिलाड़ी पौधारोपण भी करेगा। वह स्वयं भी इस पहल में शामिल होंगे। ऐसी मुहिम से खेलप्रेमियों और प्रकृतिप्रेमियों में यमुना योद्धा को अपार जनसमर्थन मिलेगा।

8 टीम लेंगी हिस्सा 
इस लीग में कुल 8 टीम हिस्सा लेंगी, जिनमें यमुना योद्धा, नोएडा निन्जा, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, अयोध्या वॉरियर्स और  गंगा किंग्स ऑफ मिर्ज़ापुर शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य क्षेत्रों से कुल 120 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टीवी और डीडी स्पोर्ट्स पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.