मानसून से पहले हेल्थ डिपार्टमेंट ने बनाया प्लान, जानिए कैसे होगा काबू

नोएडा में डेंगू के डंक का प्रभाव होगा कम : मानसून से पहले हेल्थ डिपार्टमेंट ने बनाया प्लान, जानिए कैसे होगा काबू

मानसून से पहले हेल्थ डिपार्टमेंट ने बनाया प्लान, जानिए कैसे होगा काबू

Google Image | डेंगू के डंक का प्रभाव होगा कम

Noida News : नोएडा में मानसून से पहले हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को रोका जा सकेगा। दरअसल, डेंगू के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण मलेरिया विभाग करेगा। ताकि समय रहते डेंगू के प्रभाव को कम किया जा सके।

पिछले साल टूटे थे रिकार्ड
पिछले साल जिले में डेंगू के 993 मरीजों की पुष्टि मलेरिया विभाग ने की थी। इनमें से करीब 700 मरीज ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थे। इस लिहाज से जून के अंतिम सप्ताह में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निरीक्षण का काम शुरू होगा। इसमें आरडब्ल्यूए सहित अन्य निगरानी समिति को भी शामिल किया जाएगा। आरडब्ल्यूए, एओए, ग्राम पंचायत आदि के सहयोग से निगरानी समिति बनाने का काम शुरू कर दिया है। इनकी टीम में शामिल लोग जून के अंतिम सप्ताह से अपने-अपने क्षेत्रों में कूलर, जलजमाव, लार्वा पनपने के स्थान के बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देंगे। साथ ही इसे खत्म करने का भी काम करेंगे। मरीज मिलने की स्थिति में भी निगरानी समिति इनके बारे में विभाग को जानकारी देगी। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि पिछले साल डेंगू के काफी मरीज मिले थे। लिहाजा इस बार पहले से ही निरीक्षण करना जरूरी है, ताकि मानसून के बाद डेंगू के प्रभाव को कम किया जा सके।

गांव होशियारपुर और निठारी संवेदनशील 
वर्ष 2022 और इससे पहले नोएडा के गांव मच्छरजनित बीमारियों के लिए संवदेशनशील क्षेत्र रहे थे। इसमें होशियारपुर, निठारी, छलेरा आदि गांवों का नाम शामिल था। वहीं पिछले साल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों और गांवों में डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिले। लिहाजा संवेदशनशील क्षेत्रों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई स्थान शामिल हो गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.