शादी डॉट कॉम और Alt Balaji समेत ये 10 ऐप गूगल प्ले स्टोर से गायब, जानिए क्यों

ऑनलाइन विवाह करने वालों को झटका : शादी डॉट कॉम और Alt Balaji समेत ये 10 ऐप गूगल प्ले स्टोर से गायब, जानिए क्यों

शादी डॉट कॉम और Alt Balaji समेत ये 10 ऐप गूगल प्ले स्टोर से गायब, जानिए क्यों

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : गूगल ने एक बड़ा एक्शन लिया है। गूगल ने 10 ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि इन ऐप के डेवलपर बिलिंग पॉलिसी को नहीं मान रहे थे। कई बार इन्हें चेतावनी दी थी, उसके बाद यह एक्शन लिया है।

ये ऐप हुए प्ले स्टोर से गायब
  • Shaadi.com
  • Matrimony.com
  • Bharat Matrimony
  • Naukri.com
  • 99acres
  • Kuku FM
  • Stage
  • Alt Balaji’s (Altt)
  • QuackQuack
क्यों हुआ एक्शन
दो लाख से अधिक भारतीय डेवलपर गूगल प्ले-स्टोर का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके एप्स प्ले-स्टोर पर पब्लिश हैं। सभी डेवलपर्स के लिए एक ही पॉलिसी है, लेकिन कुछ डेवलपर्स इसे मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। गूगल ने कहा है कि जिन एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया गया है, वे दूसरे ऐप-स्टोर की पॉलिसी तो मान रहे हैं, लेकिन गूगल की पॉलिसी से उन्हें दिक्कत है। गूगल ने कहा है कि डेवलपर अपने पेड कंटेंट के लिए गूगल प्ले-स्टोर के अलावा किसी अन्य ऐप स्टोर से पेमेंट ले सकते हैं या फिर खुद अपनी साइट से ही पेमेंट ले सकते हैं, लेकिन यदि गूगल प्ले-स्टोर पर ऐप है और वह पेड सर्विस दे रहा है तो गूगल को पैसे देने होंगे।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला
Google के मुताबिक उसने इन एप्स को तीन साल का समय भी दिया था। बता दें कि शुल्क विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की गई थी, लेकिन 9 फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया। गूगल ने कहा कि तीन साल में किसी अदालत ने भी उसकी शुल्क की पॉलिसी को लेकर सवाल नहीं खड़े किए। बावजूद इसके कुछ डेवलपर्स पॉलिसी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.