पिंक मैराथन में इन 15 महिलाओं को मिला कैश प्राइज, ऋतु महेश्वरी ने खास अंदाज में बढ़ाया हौसला

Woman Day Special : पिंक मैराथन में इन 15 महिलाओं को मिला कैश प्राइज, ऋतु महेश्वरी ने खास अंदाज में बढ़ाया हौसला

पिंक मैराथन में इन 15 महिलाओं को मिला कैश प्राइज, ऋतु महेश्वरी ने खास अंदाज में बढ़ाया हौसला

Tricity Today | Pink Marathon

Noida News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा स्टेडियम में पिंक मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को 5 केटेगरी में विभाजित किया गया था। 20 वर्ष से 30 वर्ष की प्रथम, 31 से 40 वर्ष की दूसरी, 41 से 50 वर्ष की तृतीय, 50 से 60 वर्ष की चतुर्थ और 60 वर्ष से ऊपर के पांचवी कैटेगरी रखी गई थी। सभी विजेताओं ऋतु महेश्वरी ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस राशि में मिला इनाम
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने पिंक मैराथन में विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिया। प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 5,100 रूपए का दिया गया। मैराथन में भाग लेने वाली महिलाओं को नोएडा प्राधिकरण द्वारा गुलाबी कैप और टी-शर्ट दी गई। मैराथन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक चली। 10 मिनट के अंतराल पर प्रत्येक ग्रुप की मैराथन शुरू हुई। पिंक मैराथन में 980 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

"महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्य योजना तैयार"
ऋतु महेश्वरी ने कहा कि महिलाओं को स्वालंबन उनके बनाने और उनके  आत्म सम्मान की रक्षा के लिए नोएडा प्राधिकरण कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा को ध्यान में रहते हुए नोएडा क्षेत्र में जगह-जगह पिंक शौचालय का निर्माण कराया है। नोएडा प्राधिकरण महिलाओं के सम्मान के लिए हर तरह का प्रयास कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के लिए भी नोएडा प्राधिकरण ने विशेष कार्य योजना तैयार की है।

ग्रुप-1 
प्रथम पुरस्कार एकता 
द्वितीय पुरस्कार सुमैया
तृतीय पुरस्कार प्रीति 

ग्रुप-2 
प्रथम पुरस्कार शाह गुप्ता
द्वितीय पुरस्कार कुमारी बबीता
तृतीय पुरस्कार गुनीता

ग्रुप-3
प्रथम पुरस्कार रेखा रावत
द्वितीय पुरस्कार अंबिका शर्मा
तृतीय पुरस्कार प्नेना डे

ग्रुप-4
प्रथम पुरस्कार अंजुम कपूर
द्वितीय पुरस्कार लेह
तृतीय पुरस्कार मीनू मित्तल

ग्रुप-5
प्रथम पुरस्कार सुधा गुप्ता
द्वितीय पुरस्कार सुनीता पटौरिया
तृतीय पुरस्कार जोसेफिन

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.