आम्रपाली परियोजना के इन 4,248 खरीदारों को नहीं मिलेगा फ्लैट, क्रिकेटर महेंद्र धोनी का नाम भी शामिल

गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर : आम्रपाली परियोजना के इन 4,248 खरीदारों को नहीं मिलेगा फ्लैट, क्रिकेटर महेंद्र धोनी का नाम भी शामिल

आम्रपाली परियोजना के इन 4,248 खरीदारों को नहीं मिलेगा फ्लैट, क्रिकेटर महेंद्र धोनी का नाम भी शामिल

Google Image | आम्रपाली परियोजना

Noida/Greater Noida News : आम्रपाली की परियोजनाओं में 4,248 खरीददार सामने नहीं आ रहे हैं। इन खरीदारों को कस्टमर डाटा भरना था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोर्ट रिसीवर की निगरानी में पूरी की जा रही परियोजनाओं के इन खरीददारों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अगर 31 तक ये खरीदार नहीं आए तो इनका आवंटन रद्द हो जाएगा। साथ ही जो पैसा इनका जमा होगा, वह भी नहीं मिलेगा। इनको बिना बिके फ्लैटों की सूची में डाल दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला
आम्रपाली समूह के दिवालिया होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कोर्ट ने रिसीवर नियुक्त किया है। कोर्ट रिसीवर की निगरानी में इन परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। अम्रपाली समूह की परियोजनाओं के खरीददार बार-बार नोटिस के भी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। पैसा भी नहीं जमा किया। इसके बाद कोर्ट रिसीवर ने अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दर्जन भर से अधिक परियोजनाओं के 4,248 खरीददारों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर 31 दिसंबर तक ये खरीददार नहीं आते हैं तो इनका फ्लैट कैंसिल कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो भी पैसा इनका जमा होगा, वह जब्त कर लिया जाएगा। इनको बिना बिके हुए फ्लैटों की सूची में डाल दिया जाएगा। इस तिथि के बाद इनके खरीददारों पर कोई विचार नहीं होगा। जो खरीददार अब तक नहीं पहुंचे हैं, उनमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। इन खरीददारों की पूरी सूची कोर्ट रिसीवर (रिसीवरआम्रपालीडॉटइन) की वेबसाइट पर दी गई है। 

2019 में नियुक्त हुए थे कोर्ट रिसीवर
आम्रपाली परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई 2019 को कोर्ट रिसीवर नियुक्त कर दिया। कोर्ट रिसीवर की निगरानी में परियोजनाओं को पूरा करने के साथ ही अन्य प्रक्रिया पूरी करनी है। इसी के तहत कोर्ट से भर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। 

यह होगा समस्याओं का समाधान
आम्रपाली के खरीदारों को अगर किसी तरह की दिक्कत है तो वह अपनी समस्या का समाधान कोर्ट रिसीवर के दफ्तर में जाकर करा सकते हैं। नोएडा के सेक्टर 62 में सी 56/40 में कोर्ट रिसीवर का दफ्तर है। यह पहले आम्रपाली का हेड ऑफिस हुआ करता था।

ग्रेटर नोएडा
लो राई प्राइस में 36 
ओ 2 वैल्यू में 123 
टेरेस होम्स में 307 
ट्रॉपिकल गार्डन में 86 
वेरेना हाइट में 580 
आदर्श आवास योजना में 455
 रिवर व्यू में 114 
लेजर पार्क फेस वन टू में 219
लेजर वैली विला में 35  
किंग वुड में 155 
गोल्फ होम्स में 126 
ड्रीम वैली फेज 2 में 897 
ड्रीम वैली विला में 34

नोएडा 
सफायर फेस-1 में  29
सिलिकॉन सिटी में 125 
क्रिस्टल होम में 212 
हार्टबीट-1 में 53 
हार्टबीट टू  में 187 
प्लैटिनम में 62 
टाइटेनियम में 14 
जोडिक में 39
 प्रिंसली स्टेट में 33

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.