शहर की इस महिला ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ा अभियान, युवा समेत बच्चें टीम का हिस्सा

नोएडा :  शहर की इस महिला ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ा अभियान, युवा समेत बच्चें टीम का हिस्सा

शहर की इस महिला ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ा अभियान, युवा समेत बच्चें टीम का हिस्सा

Tricity Today | शैल माथुर

Noida News : शहर की एक महिला जिनको बड़ी बिंदी वाली दीदी के नाम से जाना जाता है, नाम है शैल माथुर। लगभग 22 साल से नोएडा में रह रही है और सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर पिछले कई सालों से वेंडर्स और मार्किट में खरीदारी करने आ रहे लोगों को जगरूक करने का काम कर रही है। इनकी टीम में युवाओं से लेकर बच्चें तक शामिल है।

माथुर कई सालों से लोगों को इस बात के लिए जागरूक कर रही हैं की वो जब भी घर से निकले तो अपने साथ एक कपड़े का थैला और पानी के बोतल साथ लेकर निकल करें। क्योंकि अगर लोग खुद घर से कपड़े का थैला लेकर बाजार में उतरेंगे और दुकानों पर जाएंगे तो उनको फिर प्लास्टिक की उस पोलोथिन की ज़रूरत नही पड़ेगी, और जब थैला का इस्तेमाल होगा तो अपने आप ही मार्किट से सिंगल यूज़ प्लास्टिक वाली चीज़े नही मिलेंगी। 

लोगों में आई जागरूकता
शैल माथुर ने बताया कि जब उन्होंने शुरुआत की थी तब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बाजारों में इस्तेमाल करने वाले पॉलिथीन वाले लोग लड़ाई करते थे। उन्होंने कहा, शुरुआत में वेंडर्स को भी परेशानी हुई लेकिन, धीरे-धीरे वेंडर्स इस चीज़ को समझने लगे की अगर आज हम प्लास्टिक की पोलोथिन फैलाएंगे तो आने वाले वक्त में हमे जमीन में पोलोथिन ही पोलोथिन देखने को मिलेंगी। उनकी इस बात को धैर्य रखते हुए बाजार में अब मौजूद वेंडर्स ने अपने पास प्लास्टिक की पोलोथिन का इस्तेमाल करना छोड़ दिया है।

मेहनत है सफलता का राज
शैल माथुर ने कहा, बाजारों में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को प्लास्टिक का थैला प्रयोग करने के लिए जागरूक करती हूं। प्लास्टिक की पोलोथिन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को घर में बने कपड़े का थैला देती हूं। माथुर का कहना है कि किसी भी चीज़ की शुरुआत करने में थोड़ा कष्ठ और परेशानी होती है लेकिन, अगर हम हर चीज़ को दरकिनार करें तो हमें सफलता जरूर मिलती है। 

युवा और बच्चें टीम में शामिल
शैल माथुर ने बताया कि उनकी इस मुहीम में उनके साथ अन्य टीम के सदस्य भी शामिल हैं। जिसमें काफी संख्या में महिला और युवा की टीम मिलकर काम करती है। बच्चें कागज का बैग बनाते हैं, फिर बाजारों में लोगों को वितरित किए जाते हैं। अगर आज पर्यावरण का ध्यान रखा जाएगा तभी कल हमारे आने वाले भविष्य सुरक्षित होगा। पूरी टीम इस मुहिम को तेजी से शहर में बढ़ा रहे हैं।

समाजसेवी ने कहा कि इस मुहीम को सेक्टर 55-56 की मार्किट तक सीमित ना रखते हुए वो पूरे नोएडा तक अपनी इस मुहीम को चलाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने नोएडा प्राधिकरण से मदद भी मांगी है, इसमें प्रधिकरण से कुछ वालंटियर्स की मांग भी की है। कुछ वालंटियर्स प्रधिकरण की तरफ से हमें मिल जाएंगे तो हम नोएडा शहर में इस मुहिम को लेकर जाएंगे। इस मुहीम को या फिर किसी भी व्यक्ति के द्वारा चलाई जा रही कोई भी मुहीम को अकेले नही चला जा सकता। इसमें आगे आकर लोगों को साथ देना होगा और अपना हाथ बढ़ाना होगा।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.