रिटायर्ड आईएएस अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस, तीन गिरफ्तार 

नोएडा में आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता पर हमला : रिटायर्ड आईएएस अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस, तीन गिरफ्तार 

रिटायर्ड आईएएस अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस, तीन गिरफ्तार 

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Noida News : आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने और उनकी कार का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और बाइक भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस पहले इस मामले को हल्के में ले रही थी। जब आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रिटायर्ड आईएएस अमिताभ ठाकुर ने घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की तो पुलिस हरकत में आई। 

यह है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में नोएडा एक्सटेंशन निवासी सुशील कुमार ने बताया था कि वह 2012 से सेक्टर-81 स्थित सैमसंग कंपनी में मैनेजर हैं। 13 मई 2024 को वह जा रहे थे। कार द्वारा कंपनी जा रहे थे। सेक्टर-79 की रेड लाइट होने के कारण रास्ते में खड़े थे। इसी दौरान दो युवक आये और क्रिकेट बैट से सुशील कुमार की कार का शीशा तोड़ने लगे। कुछ ही सेकेंड में दोनों ने कार का शीशा चकनाचूर कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की। पीड़ित किसी तरह कार से निकलकर भागे। सुशील कुमार ने बताया कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 5 अप्रैल 2024 को उनकी कार पर भी हमला किया था। शिकायत पर थाना सेक्टर 113 पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जानिए क्या था विवाद 
पीड़ित का कहना है कि सुनपुरा गांव का कृष्ण कुमार भी उनकी कंपनी में काम करता है। वह पद पर कनिष्ठ है और वह उन्हें अपने प्रभाव में रखना चाहता है। इसमें रजत नाम का शख्स भी उसकी मदद करता है। आरोपी प्रभावहीन होने के कारण उनसे द्वेष रखते हैं। इसी बात को लेकर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। 

पुलिस का बयान
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सुनपुरा गांव के कृष्ण कुमार, प्रवेश कुमार और रजत प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष और अन्य लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.