अब बची है सिर्फ युवती, अब तक हो चुकी 3 मौत

नोएडा में डीएनडी पर हादसे में तीसरी मौत : अब बची है सिर्फ युवती, अब तक हो चुकी 3 मौत

अब बची है सिर्फ युवती, अब तक हो चुकी 3 मौत

Google Image | symbolic image

Noida News : नोएडा के डीएनडी पर गुरुवार रात डीएनडी तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से घायल हुए एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के कुछ ही मिनट बाद दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य घायल युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। 

इस तरह हुआ था हादसा 
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात हरियाणा नंबर की कार दिल्ली से नोएडा की ओर आ रही थी। कार में दिल्ली के जनकपुरी निवासी सिद्धार्थ, रजत, प्रकाशिका और चिराग सवार थे। जैसे ही कार डीएनडी पार कर नोएडा पहुंची तो फिल्म सिटी उतरने वाले रास्ते के पास सड़क के बीच में लगे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के कुछ देर बाद इलाज के दौरान सिद्धार्थ और चिराग की मौत हो गई। रजत और प्रकाशिका की हालत गंभीर थी। रविवार रात इलाज के दौरान रजत की भी मौत हो गई। रजत स्नातक का छात्र था। जबकि प्रकाशिका की स्थिति स्थिर बनी हुई है। 

परिजनों को नहीं थी जानकारी 
फेज वन थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद जब घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उनके मोबाइल पर परिजनों के फोन आने लगे। कॉल आने के बाद घायलों की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। कुछ देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। कार सवार कहां जा रहे थे इसकी जानकारी परिवार वालों को भी नहीं है। हादसे के तुरंत बाद जिन दो लोगों की मौत हो गई, उनमें से एक ड्राइविंग सीट पर था, जबकि दूसरा उसके बगल में बैठा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.