आज तय होगा कि कब से लगाया जाएगा विस्फोटक, एनओसी मिलने के बाद 2 दिन हुए खराब

नोएडा ट्विन्स टावर : आज तय होगा कि कब से लगाया जाएगा विस्फोटक, एनओसी मिलने के बाद 2 दिन हुए खराब

आज तय होगा कि कब से लगाया जाएगा विस्फोटक, एनओसी मिलने के बाद 2 दिन हुए खराब

Tricity Today | नोएडा ट्विन्स टावर

Noida News : सुपरटेक ट्विन्स टावर को लेकर आज शनिवार को अहम बैठक होगी। इस बैठक में नोएडा पुलिस, नोएडा अथॉरिटी, एडिफिस कंपनी, बिल्डर और सीबीआरआई के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि सुपरटेक ट्विन टावर ने कब से विस्फोटक पदार्थ लगाया जाएगा।

2 दिन पहले पुलिस से मिली एनओसी
सुपरटेक ट्विन्स टावर आगामी 21 अगस्त 2022 को ध्वस्त किया जाएगा। इसकी जानकारी ध्वस्तीकरण करने वाली दक्षिण अफ्रीका की एडिफिस कंपनी ने नोएडा अथॉरिटी और सुप्रीम कोर्ट को पहले ही दे दी है। बड़ी मुश्किल से 2 दिनों पहले नोएडा पुलिस से एनओसी मिली थी, लेकिन एनओसी मिलने के बाद भी अभी तक विस्फोटक पदार्थ लाने और लगाने वाले किसी भी योजना पर कार्य नहीं हुआ है। 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
आज की बैठक में इस बात का ही निर्णय लिया जाएगा कि कब से विस्फोटक पदार्थ पलवल से नोएडा लाया जाएगा और कब से ट्विन्स टावर में फिट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों टावर में करीब 10,000 छेद किए गए हैं। जहां पर 2,500 किलो विस्फोटक पदार्थ लगाया जाएगा। इसके अलावा इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी कि आखिरकार कब तक टावर से मलबा हटाया जाएगा। बताया गया है कि टावर ध्वस्तीकरण के बाद 3 महीने में मलबा मौके से हटा लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.