डीएनडी और महामाया फ्लाईओवर पर अगले 1 महीने जाम !, इन सड़कों का करें इस्तेमाल

दिल्ली-नोएडा वालों के लिए ट्रैफिक अलर्ट : डीएनडी और महामाया फ्लाईओवर पर अगले 1 महीने जाम !, इन सड़कों का करें इस्तेमाल

डीएनडी और महामाया फ्लाईओवर पर अगले 1 महीने जाम !, इन सड़कों का करें इस्तेमाल

Google Image | DND Flyover

Noida : दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के करण पिछले 1 हफ्ते से दिल्ली से सटे तमाम बॉर्डर पर जाम की समस्या बढ़ गई है। सबसे अधिक जाम की समस्या डीएनडी पर होने लगी है। ऐसे में चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यहां महामाया फ्लाईओवर तक वाहनों की लाइन लगने लगी है। यहां पहले से ही जाम की स्थिति रहती है। सबसे अधिक जाम की समस्या सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से 9 बजे तक सड़कों पर देखने को मिलती है। ऐसे में यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। वाहनों को अशोक नगर, सेक्टर-11 झुंडपुरा और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे होते हुए लोगों को जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली के अधिकारियों से की बात
आश्रम पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने डीसीपी और यातायात निरीक्षक भी मंगलवार को मौके पर गए। नोएडा के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बातचीत कर नोएडा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को भी निकालने के लिए पर्याप्त देने के लिए कहा। यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर बंद होने से सड़क के जरिए ट्रैफिक निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। यहां पर बार्डर के पास दिल्ली एरिया में रैपिड मेट्रो का पिलर बनने के कारण रास्ता बॉटलनेक है। इसके अलावा एमसीडी का टोल बूथ भी है। ऐस में यहां पर भी जाम से बचने के लिए लोग अशोक नगर, सेक्टर-11 झुंडपुरा, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे होते हुए गंतव्य को जा सकते हैं।

इन सड़कों पर बढ़ा दबाव
साउथ दिल्ली और न्यू दिल्ली से नोएडा आने-जाने के लिए लोग दिल्ली नोएडा लिंक रोड, कालिंदी कुंज, ओखला बैराज और चिल्ला बॉर्डर का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। इसके चलते वाहनों का दबाव इन मार्गों पर ज्यादा बढ़ गया है। आपको बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर से नए डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए काफी तेजी के साथ काम चल रहा है। रोजाना करीब 3 लाख वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं, लेकिन काम चलने के कारण दोनों तरफ के कैरिज-वे बंद किए जाएंगे। यह दोनों कैरिज-वे 25 दिसंबर से 45 दिनों के लिए बंद हो गया है। ऐसे में यहां से सफर करने वाले रोजाना 3 लाख लोगों को दिक्कतें हो रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोनों ओर के कैरिज-वे बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.