नोएडा की पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर किया शहीदों को याद

Independence Day 2024 : नोएडा की पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर किया शहीदों को याद

नोएडा की पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर किया शहीदों को याद

Tricity Today | नोएडा की पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में फहराया तिरंगा

Noida News : 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचशील प्रतिष्ठा नोएडा सेक्टर-75 में एक भव्य और उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पीपी प्रेसिडेंट अरुण सिरोही द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।समारोह में नन्हे बच्चों ने देशभक्ति से भरे भाषण, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुतियों में देशप्रेम की गहराई और उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया। 

योग्यता प्राप्त छात्रों को किया सम्मानित
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों ने भी परिसरवासियों को संबोधित किया और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के विशेष योग्यता प्राप्त छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें पारितोषिक देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई और उनकी हौसला अफज़ाई की गई।

एकजुटता और देशभक्ति की भावना
पंचशील प्रतिष्ठा में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और समर्थन अभूतपूर्व था। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। यह समारोह न केवल स्वतंत्रता दिवस की महत्वता को दर्शाता है, बल्कि एकजुटता और देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.