पत्नी के तानों से परेशान पति ने उठाया बड़ा कदम, हत्या करके शव पंखे से लटकाया

NOIDA BREAKING : पत्नी के तानों से परेशान पति ने उठाया बड़ा कदम, हत्या करके शव पंखे से लटकाया

पत्नी के तानों से परेशान पति ने उठाया बड़ा कदम, हत्या करके शव पंखे से लटकाया

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक पति ने अपनी पत्नी की पहले गला घोट कर हत्या कर दी और फिर उसके बाद अपनी पत्नी के शव को पंखे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपी पति को अब कोर्ट में पेश कर रही है। यह कार्रवाई साले की शिकायत पर हुई है।

विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम
नोएडा सेक्टर-142 कोतवाली प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि नोएडा के शाहदरा गांव में अनिल अपनी 33 वर्षीय पत्नी शारदा देवी के साथ रहता था। अनिल एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और उसकी पत्नी भी एक कंपनी में कर्मचारी के रूप में तैनात थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। एसएचओ ने बताया कि दोनों के बीच कभी खाना बनाने को लेकर तो कभी किसी और बात पर विवाद होता रहता है। एक बात और सामने निकल कर आई है कि अनिल ने अपने चचेरे भाई को कुछ रुपए उधार दे दिए थे, इस बात पर भी शारदा देवी अपने पति से विवाद करती थी।

साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
उन्होंने आगे बताया कि दोनों के बीच छोटी-मोटी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते शनिवार की देर रात को अनिल और उसकी पत्नी शारदा देवी के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद अनिल ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को पंखे से लटका दिया। इस मामले में शारदा देवी के भाई ने अपने जीजा के खिलाफ सेक्टर-142 थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसको अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.