नहाने गए 8 और 11 साल के दो मासूम हिंडन नदी में डूबे, परिवार में मचा कोहराम

NOIDA BREAKING : नहाने गए 8 और 11 साल के दो मासूम हिंडन नदी में डूबे, परिवार में मचा कोहराम

नहाने गए 8 और 11 साल के दो मासूम हिंडन नदी में डूबे, परिवार में मचा कोहराम

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा की हिंडन नदी में दो युवक बच्चे डूब गए। जानकारी के मुताबिक ककराला पुस्ता में रहने वाले 8 और 11 साल के दो बच्चे हिंडन नदी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को गोताखोरी की मदद से बाहर निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, ककराला पुस्तक के रहने वाले 8 वर्षीय आशीष कुमार और 11 वर्षीय अभिषेक शनिवार सुबह नहाने के लिए हिंडन नदी पर गए थे। उसी दौरान वहां पर कई लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों अपने कपड़े उतारकर हिंडन नदी में नहाने जा रहे थे, तभी वह डूब गए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना फेस-टू थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढा जा रहा है।

नौकरी के लिए परिवार आया था नोएडा
बताया जा रहा है कि आशीष कुमार और अभिषेक के परिवार वाले नौकरी करते हैं। वह सुबह नौकरी के लिए घर से निकले थे। इस दौरान पीछे से दोनों बच्चे हिंडन नदी में नहाने के लिए निकल गए। कुछ लोगों का कहना है कि ये बच्चे पहले भी हिंडन नदी में नहाने के लिए गए थे। एक बच्चा मूल रूप से बुलंदशहर और दूसरा बदायूं का रहने वाला है। इसके परिवार वाले नौकरी के लिए नोएडा आए थे। इसके अलावा हिंडन नदी के आसपास स्थित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद आशीष कुमार और अभिषेक के परिवार में कोहराम मच गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.