तेज रफ्तार ने ली दो लोगों की जान, एक वाहन चालक गिरफ्तार

नोएडा : तेज रफ्तार ने ली दो लोगों की जान, एक वाहन चालक गिरफ्तार

तेज रफ्तार ने ली दो लोगों की जान, एक वाहन चालक गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के सोमवार को दो बड़े हादसे हुए है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा पुलिस प्रवक्ता अभिनेंद्र ने बताया कि नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय भूपेंद्र सिंह को बीती रात को एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में भूपेंद्र सिंह को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इसके अलावा दनकौर थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय योगेंद्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने दोनों के शव को कटजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.