छल्ली बेचने को लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे

NOIDA BREAKING : छल्ली बेचने को लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे

छल्ली बेचने को लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे

Tricity Today | छल्ली बेचने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर छल्ली की ठेली लगाने वाले 2 पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस घटना में कई लोगों को चोट भी आई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने दोनों ने बीच-बचाव करवाया है।

दलित मैदान के सामने की घटना
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित दलित मैदान के गेट नंबर-2 के सामने का है। जहां पर शुक्रवार की दोपहर को छल्ली बेचने वाले दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद चिल्ली की ठेली लगाने को लेकर हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल पड़े। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और दोनों पक्ष एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। हालांकि, राहगीरों ने दोनों पक्ष का बीज बचाओ करवाया है। मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष मौके से भाग गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.