नोएडा में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सटीक लोकेशन का चलेगा पता, पीड़ितों को मिलेगी जल्द मदद

यूपी पुलिस एप्पल आईपैड से होगी हाईटेक : नोएडा में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सटीक लोकेशन का चलेगा पता, पीड़ितों को मिलेगी जल्द मदद

नोएडा में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सटीक लोकेशन का चलेगा पता, पीड़ितों को मिलेगी जल्द मदद

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : योगी सरकार में यूपी के पुलिसकर्मी एप्पल का आईपैड चलाएंगे। ये आईपैड पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे। जिससे उनकी सटीक लोकेशन का पता चल सकेगा। साथ ही डायल 112 पर पीड़ितों की कॉल की सही लोकेशन जल्द से जल्द पहुंचाई जा सकेगी। बताया जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस और भी हाईटेक हो जाएगी।

एप्पल आईपैड के साथ दिए जाएंगे एंड्रॉइड फोन
एडीशनल सीपी बब्लू कुमार ने बताया कि चरण दो के तहत पीआरवी पुलिसकर्मियों को एप्पल आईपैड देने के अलावा सरकार की ओर से एंड्रॉइड फोन भी दिए जाएंगे। कमिश्नरेट पुलिस को 17 नई पीआरवी गाड़ियां भी मिलेंगी। शासन स्तर से इसकी संस्तुति कर दी गई है। नए वाहनों में आठ दोपहिया और नौ चारपहिया वाहन शामिल हैं। अब स्कॉर्पियो चार पहिया वाहनों में भी उपलब्ध होगी। पहले बोलेरो और इनोवा उपलब्ध थीं। इसे अपडेट करके स्कॉर्पियो को इस बेड़े में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि फेज 2 डायल 112 के हर उपकरण को अपग्रेड किया जाएगा और गो लाइव के तहत पीड़ितों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचेगी। फिलहाल गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस डायल 112 पर कॉल करने वाले पीड़ित तक महज साढ़े पांच मिनट में पहुंच रही है। इस साल का लक्ष्य इसे घटाकर पांच मिनट करना है. इससे जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी।

सबसे ज्यादा कॉल बिसरख क्षेत्र में
पूरे जिले में सबसे ज्यादा कॉल बिसरख कोतवाली क्षेत्र से डायल 112 पर की जाती हैं। इसके बाद नोएडा के सेक्टर 20, 39 और ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली हैं। पुलिस मदद के लिए सबसे ज्यादा कॉल इन्हीं कोतवाली क्षेत्रों से आती हैं। हर माह औसतन 15 हजार कॉल आती हैं। वहीं बता दें कि किसी भी घटना स्थल पर पुलिस की तत्काल पहुंच के लिए इसका प्रयोग शुरू किया गया, जो फिलहाल काफी सफल है। पहले किसी भी घटना पर पुलिस आधे घंटे के अंदर पहुंच जाती थी। अब महज पांच से आठ मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच जाती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.