यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग में दिखाएंगी जलवा, नोएडा से है खास कनेक्शन

यूपी की बेटी विश्व में लहराएंगी परचम : यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग में दिखाएंगी जलवा, नोएडा से है खास कनेक्शन

यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग में दिखाएंगी जलवा, नोएडा से है खास कनेक्शन

Google Photo | यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग के जरिए यूपी की बेटी लहराएंगी परचम

Noida News : यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में इस बार युपी की भी दो बेटियां शामिल की गई हैं। दोनों पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। इन दोनों का नोएडा से खास कनेक्शन रहा है, जबकि ये आगरा और मेरठ की रहने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों 11 मार्च तक बुढ़वा (मोटेनग्रो) में चलने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए रवाना हो गईं हैं।

गाजियाबाद में हुआ सफल ट्रायल 
नोएडा निवासी यूपी बॉक्सिंग फेडरेशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि आगरा की बबीता सिंह और मेरठ की चंचल चौधरी यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों ने गाजियाबाद में सफल ट्रायल किया है। बबीता ने हरियाणा के सोनीपत में 26 से 31 जुलाई 2021 को आयोजित जूनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप कांस्य पदक, मणिपुर में 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2022 में आयोजित जूनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत, बरेली में 15 से 18 मई 2023 को आयोजित यूथ वूमेंस स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के अलावा सर्वश्रेष्ठ महिला बॉक्सर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

आठ साल से प्रदेश का नाम कर रही रोशन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा बबीता ने 26 जून से 1 जुलाई 2023 तक भोपाल में आयोजित युवा महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप रजत पदक, खेलो इंडिया यूथ गेम्स चेन्नई 19 जनवरी से 21 जनवरी 2024 रजत प्राप्त किया। बबीता लगातार आठ साल से बॉक्सिंग में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

दोनों हैं नामी खिलाड़ी
बबीता सिंह का चयन 24 किलो भार वर्ग और चंचल चौधरी का चयन 50 किलो भार वर्ग में हुआ है। चंचल चौधरी इससे पहले इंफाल में 2022 में आयोजित जूनियर बालिका राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, वर्ष 2023 में भोपाल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक, खेलो इंडिया 2024 चेन्नई में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.