UPRNN के अपर परियोजना प्रबंधक राजवीर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, तीन और जगह पहुंची टीम

नोएडा से बड़ी खबर : UPRNN के अपर परियोजना प्रबंधक राजवीर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, तीन और जगह पहुंची टीम

UPRNN के अपर परियोजना प्रबंधक राजवीर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, तीन और जगह पहुंची टीम

Tricity Today | Symbolic Image

Noida News : उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (UPRNN) में तैनात अपर परियोजना प्रबंधक राजवीर सिंह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विजिलेंस की टीम ने उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज मुकदमे के संदर्भ में की गई। विजिलेंस टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- सेक्टर 105 स्थित आवास
- सेक्टर 63 में स्थित राजकीय निर्माण निगम कार्यालय (आरएन सिंह)
- इनके अतिरिक्त लगभग 4 अन्य ठिकाने

साल 2019 का मामला 
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के तत्कालीन अपर परियोजना प्रबंधक राजवीर सिंह के यहां विजिलेंस विभाग ने छापा मारकर दस्तावेज बरामद किए। ये पूरा मामला 2019 का है। विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में राजवीर सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। विभाग ने पाया कि इनके ऊपर आए से अधिक संपत्ति है। अपने पद पर रहते हुए राजवीर सिंह ने 1,78,27,143 रुपए अर्जित की। जबकि इनके भरण पोषण में इन्होंने 2,67,32,462 रुपए खर्च किए। जांच में सामने आया कि इन्होंने अपनी आए का 89,05,319 लाख रुपए अधिक खर्च किए। पूछताछ में ये तथ्य सामने नहीं आया कि ये पैसा कहां से आया। इस क्रम में विजिलेंस टीम ने नोएडा में इनके आवास पर रेड की ओर दस्तावेज जब्त किए।

सरकारी कर्मचारियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस 
यह छापेमारी भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच को आगे बढ़ाना है। विजिलेंस टीम द्वारा की जा रही यह कार्रवाई सरकारी कर्मचारियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और विभाग द्वारा मिले साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.