विक्रमादित्य फाउंडेशन ने 200 महिलाओं की करवाई निशुल्क स्वास्थ्य जांच, कैलाश अस्पताल के डॉक्टर रहे मौजूद

Woman Day Special : विक्रमादित्य फाउंडेशन ने 200 महिलाओं की करवाई निशुल्क स्वास्थ्य जांच, कैलाश अस्पताल के डॉक्टर रहे मौजूद

विक्रमादित्य फाउंडेशन ने 200 महिलाओं की करवाई निशुल्क स्वास्थ्य जांच, कैलाश अस्पताल के डॉक्टर रहे मौजूद

Tricity Today | स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Noida : मंगलवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में विक्रमादित्य फाउंडेशन के तत्वावधान में कैलाश ग्रुप ऑफ अस्पताल और जन औषधि केन्द्र के सहयोग से कासना बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में 200 महिलाओं और 100 पुरूषों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी वितरित किए गए। 
संस्था का मुख्य उद्देश्य
विक्रमादित्य फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी भगवत शर्मा और श्रीशांत शर्मा ने कहा कि ग्रामीण और गरीब बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उन्हें उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ही हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य हैं। कैलाश अस्पताल की स्त्री और प्रसूति महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.शिखा जोशी ने महिलाओं की जांच की और स्वास्थ्य सम्बंधी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

यह लोग मौजूद रहे
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ.संध्या तरार ने कैलाश ग्रुप ऑफ अस्पताल के डायरेक्टर दिनेश शर्मा, डॉ.हिमानी तिवारी, डॉ.अपूर्वा अस्थाना, डायरेक्टर फोनिक्स हेल्थ केयर डॉ.जीतेन्द्र सिंह, मोहित गहरवार और डॉ.मीनाक्षी सिंह का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में किरण, शशि प्रशांत शर्मा और अमित महाजन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.