नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वोटरों को मिला नया चुनावी मुद्दा, पूछा- आखिर कब तक रोजाना लाखों लोग होंगे परेशान

जनता की मांग : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वोटरों को मिला नया चुनावी मुद्दा, पूछा- आखिर कब तक रोजाना लाखों लोग होंगे परेशान

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वोटरों को मिला नया चुनावी मुद्दा, पूछा- आखिर कब तक रोजाना लाखों लोग होंगे परेशान

UP Election 2022 | प्रतीकात्मक फोटो

Noida/Greater Noida News : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) सर पर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Noida and Greater Noida) में इस समय लाखों लोग परेशान है। कोई व्यक्ति विकास के कार्यों से परेशान है तो किसी व्यक्ति के मकान की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इसी बीच एक नया मुद्दा सामने आ गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की लाखों जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक वह सड़क पर जाम से जूझते रहेंगे। रोजाना करीब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर 5 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में नोएडा और ग्रेटर में काफी मार्ग है, जहां पर काफी सालों से विकास कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है।

सबसे खराब मार्ग 
जब आप सूरजपुर से सेक्टर-37 नोएडा की तरफ जाओगे तो सेक्टर-82 के बाद से ही रास्ता बेकार मिलता है। पहले सूरजपुर से सेक्टर-37 तक का सफर करने के लिए सिर्फ आधा घंटा लगता था, अब वह समय बढ़कर डेढ़ घंटा हो गया है। इसी तरह नोएडा दिल्ली से डीएनडी, चिल्ला रेगुलेटर, कालिंदी कुंज, सेक्टर 11 हरिदर्शन पुलिस चौकी और काफी अन्य स्थानों पर मुख्य मार्ग पर काम चल रहा है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना लाखों लोग नोएडा से सफर करते है। ऐसे में इन लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। 

कार्य काफी मंदी से चल रहा
नोएडा वासियों के लिए यह एक चुनावी मुद्दा बन गया है। जनता जिले के जनप्रतिनिधियों और प्राधिकरण के अफसरों से लगातार सवाल पूछा रही है कि आखिर कब तक उनकी इस समस्या का समाधान होगा, वैसे तो नोएडा प्राधिकरण जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने की बात कहती है, लेकिन असल में जमीनी स्तर पर कार्य काफी मंदी से चल रहा है।

योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा खराब मार्ग से आए
कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। इन दोनों नेताओं को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से ग्रेटर नोएडा आना पड़ा था। इस दौरान योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा को एक्सप्रेसवे के खराब रास्ते से आना पड़ा। हालांकि इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। 

अखिलेश ने लगाया बोर्ड, अभी तक कार्य पूरा नहीं 
एक और बड़ी बात यह है कि एमपी वन रास्ते पर सेक्टर-3 रजनीगंधा चौराहे से 12-22 तक वाहन चालक रोजाना जाम में जूझते हैं। यहां पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका शिलान्यास किया था। इसका शिलापट चौड़ा मोड़ पर लगा हुआ है, लेकिन काम आज तक पूरा नहीं हुआ। अब दूसरी सरकार का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है तो लोग जनप्रतिनिधियों और प्राधिकरण के अफसरों से लगातार सवाल पूछ रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.