गोरी महिला ने घर में घुसकर 8 परिवारों को लगाया बड़ा चूना, सोते रहे पीड़ित, जानिए पूरा मामला

नोएडा : गोरी महिला ने घर में घुसकर 8 परिवारों को लगाया बड़ा चूना, सोते रहे पीड़ित, जानिए पूरा मामला

गोरी महिला ने घर में घुसकर 8 परिवारों को लगाया बड़ा चूना, सोते रहे पीड़ित, जानिए पूरा मामला

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा में एक महिला ने केवल 2 घंटों के भीतर 8 घरों में घुसकर मोबाइल और आईपेड चोरी कर लिया। बड़ी बात यह है कि इस बात की किसी को भनक भी नहीं लगी। पीड़ितों को जब तब चोरी की वारदात का पता चला तब तक महिला सेक्टर से रफूचक्कर हो गई। पीड़ितों ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

 8 घरों में वारदात को अंजाम दिया
मिली जानकारी के मुताबिक यह नोएडा मामला के सेक्टर-27 का है। सेक्टर-27 में रहने वाले लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह मास्क पहनकर एक महिला उनके घर में घुसी और उनके घर से मोबाइल चोरी कर लिया। महिला ने ऐसे 8 घरों में वारदात को अंजाम दिया हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति मिल जाता था तो उससे मेड या किराए के कमरे की बात बोलकर वहां से आराम से निकल जाती थीं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गोरी महिला
सेक्टर वासियों ने बताया कि आरोपी महिला ने 8 घरों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने बड़ी आसानी से 8 मोबाइल को चोरी किया। आरोपी महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि महिला काफी गोरी है और उसके हाथ में एक लाल रंग का थैला भी है। पीड़ितों को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अपने घर में अपने मोबाइल ढूंढे, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। 

सुबह 7 बजे से 9 बजे तक की चोरी
सेक्टर वासियों ने बताया कि अज्ञात महिला ने सुबह 7 बजे से 9 बजे तक घरों में मोबाइल चोरी किए और उसके बाद फरार हो गई। आरोपी महिला ने सेक्टर के ए और एफ ब्लॉक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले में पीड़ितों का कहना है कि इस पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.