पढ़िए दो ताजा मामले जो उठाते हैं महिला सुरक्षा पर सवाल

नोएडा में महिलाएं आखिर क्यों सुरक्षित नहीं : पढ़िए दो ताजा मामले जो उठाते हैं महिला सुरक्षा पर सवाल

पढ़िए दो ताजा मामले जो उठाते हैं महिला सुरक्षा पर सवाल

Tricity Today | Symbolic images

Noida News : शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें की जाती है, वहीं नोएडा में एक महिला सुरक्षा थाना भी मौजूद है। इसके बावजूद भी महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं लगातार देखने को मिलती है। ऐसे में दो ताजा मामले सामने आये है जिसमें पीड़िताओं ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

पहला मामला 
थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सोरखा गांव में किराए पर रहने वाली एक युवती ने उसके मकान मालिक पर बलात्कार का प्रयास करने काआरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़िता ने सेक्टर-113 थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कराया है। बीती रात को वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी मकान मालिक संजीव कमरे में आ गया। उसने अंदर से कुंडी बंद करके युवती के साथ बलात्कार का प्रयास किया। ऐसा करता देख युवती ने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में बरौला गांव में रहने वाली एक युवती ने बताया कि आदित्य शर्मा नामक युवक उसे काफी दिनों से अश्लील मैसेज कर रहा है। उसका पीछा कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी छोटी बहन की वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी है, जिसकी वजह से वह काफी परेशान है और डरी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.