एम्बुलेंस में महिला की डिलीवरी, बच्ची को दिया जन्म

Noida News : एम्बुलेंस में महिला की डिलीवरी, बच्ची को दिया जन्म

एम्बुलेंस में महिला की डिलीवरी, बच्ची को दिया जन्म

Tricity Today | एम्बुलेंस में बच्चे का जन्म।

Noida News : नोएडा में एम्बुलेंस में बच्चे का जन्म होने का मामला सामने आया है। एम्बुलेंस 108 में महिला को बच्चा होने के बाद उसे सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम बच्ची और महिला की देखरेख कर रही है।

क्या है पूरा मामला
सेक्टर-58 के गांव बिशनपुरा की रहने वाली सपना को बीते दिनों प्रसव पीड़ा हुई। महिला के पति मजदूर संजय ने एम्बुलेंस को कॉल की। एम्बुलेंस चालक तत्काल दिए गए पते पर पहुंचा। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी ने रास्ते में ही महिला की डिलीवरी कराई। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

परिजनों ने की सराहना
महिला को बीच रास्ते में ही प्रसव पीड़ा हुई। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी अवधेश कुमार ने कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं। एम्बुलेंस कर्मियों के इस कार्य की महिला के परिजनों ने सराहना की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.