लिव इन पार्टनर के साथ रह रही महिला फांसी पर झूली, पीछे छोड़ गई पति और प्रेमी के 3 बच्चे

नोएडा में दर्दनाक मामला : लिव इन पार्टनर के साथ रह रही महिला फांसी पर झूली, पीछे छोड़ गई पति और प्रेमी के 3 बच्चे

लिव इन पार्टनर के साथ रह रही महिला फांसी पर झूली, पीछे छोड़ गई पति और प्रेमी के 3 बच्चे

Social Media | Symbolic Photo

Noida News : थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के एक गांव में अपने लिव इन पार्टनर और 3 बच्चों के साथ रह रही एक 32 वर्षीय महिला ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला और उसके लिव इन पार्टनर का आपस में झगड़ा हुआ था। इसके बाद परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

कब की घटना
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि करीब 32 वर्षीय एक महिला नवादा गांव में अपने 3 बच्चों के साथ लिव इन पार्टनर अर्जुन के साथ रह रही थी। उसके लिव इन पार्टनर के भी दो बच्चे हैं। गुरुवार की रात को महिला ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

महिला ने क्यों किया सुसाइड?
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला और उसके पार्टनर के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि दोनों के बीच हुए विवाद के चलते महिला ने आत्महत्या की है। महिला के लिव इन पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर मृतका के घर वाले इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.