नोएडा प्राधिकरण की महिला कर्मचारियों को मिला सम्मान, एसीईओ बोलीं- अहम भूमिका...

World's Women Day : नोएडा प्राधिकरण की महिला कर्मचारियों को मिला सम्मान, एसीईओ बोलीं- अहम भूमिका...

नोएडा प्राधिकरण की महिला कर्मचारियों को मिला सम्मान, एसीईओ बोलीं- अहम भूमिका...

Tricity Today | कार्यक्रम का आयोजन

Noida News : नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों की यूनियन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (World's Women Day) के अवसर पर सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीईओ वंदना त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी पहुंची
नोएडा प्राधिकरण एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाएं घर-परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से ही देश और समाज में परिवर्तन आ सकता है। एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण में कार्यरत महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता नागर और दिव्या काकरान के अलावा नारी शक्ति का सम्मान किया गया।
ये रहें मौजूद
इस दौरान शहीद कैप्टन साहिल शर्मा की माता किरण देवी, शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा के परिवार से डॉ.संगीता शर्मा, महाप्रबंधक मीना भार्गव, सह, महाप्रबंधक प्रिया सिंह, एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, वीरपाल सचिव नीरज राणा, अमित कुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.