सेक्टर 45 की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया त्योहार, लिया परंपरा को जीवित रखने का संकल्प

हरियाली तीज : सेक्टर 45 की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया त्योहार, लिया परंपरा को जीवित रखने का संकल्प

सेक्टर 45 की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया त्योहार, लिया परंपरा को जीवित रखने का संकल्प

Tricity Today | महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज

Noida News : नोएडा में सेक्टर 45 में हरियाली तीज का त्योहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत रखने का संकल्प लिया।

महिलाओं का हुआ उपहारों से स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी महिलाओं का स्वागत उपहार देकर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने सावन के मनमोहक गीतों पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किए। उनके चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

ऐसे कार्यकर्म से समुदाय में एकता और सौहार्द भी बढ़ता है
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि हरियाली तीज हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस तरह के आयोजनों से न केवल परंपराओं को संरक्षित किया जा सकता है, बल्कि समुदाय में एकता और सौहार्द भी बढ़ता है। समाप्ति पर सभी महिलाओं ने एक साथ मिलकर त्योहार की शुभकामनाएँ दीं और अगले वर्ष फिर से इसी उत्साह के साथ मिलने का वादा किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.